काठगोदाम से रवाना हुआ आदि कैलाश-ॐ पर्वत यात्रा का पहला जत्था, श्रद्धालुओं में उत्साह
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड की प्रसिद्ध आदि कैलाश व ॐ पर्वत यात्रा के तहत शुक्रवार को काठगोदाम से 20 श्रद्धालुओं का पहला जत्था भी रवाना किया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के अधिकारियों ने यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत भी किया।
सुबह 8 बजे रवाना हुए इस दल में 13 महिलाएं व 7 पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर व जागेश्वर धाम के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद जत्था अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश व ॐ पर्वत की ओर आगे बढ़ेगा।
KMVN की ओर से यात्रियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।
आदि कैलाश को भगवान शिव का पवित्र धाम माना जाता है, जबकि ॐ पर्वत अपनी प्राकृतिक बनावट में दिखने वाले ‘ॐ’ चिन्ह के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध भी है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




