अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युक्रेन दौरे को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की पोलैंड यात्रा के बाद शुक्रवार को यूक्रेन पहुंच गए हैंI उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कीI इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान किया हैI सूत्रों के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में हैं, तब तक वहां कोई हमला नहीं होगाI रूस के राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय में आया है जब यह माना जा रहा है कि पीएम मोदी का यह दौरा रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के लिहाज से बहुत अहम हो सकता हैI पोलैंड से करीब 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद हयात होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत कियाI इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच युद्ध को लेकर शांतिपूर्ण समाधान पर विचार-विमर्श हुआI दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच चली मीटिंग में चार MOU भी साइन हुए हैंI


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button