एसटीएफ को बड़ी सफलता, नकली दवाइयों के गिरोह का सरगना राजस्थान से गिरफ्तार – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडक्राइम

एसटीएफ को बड़ी सफलता, नकली दवाइयों के गिरोह का सरगना राजस्थान से गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के एक सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी नवीन बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार भी किया है। यह गिरोह प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं बनाकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बेच भी रहा था।

एसटीएफ को पहले ही देहरादून के सेलाकुई से एक आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकली लेबल, बॉक्स व QR कोड भी बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने इस पूरे रैकेट का लिंक नवीन बंसल से जोड़ा भी था।

गिरफ्तारी के बाद नवीन ने कबूला कि वह दून, बद्दी व चंडीगढ़ से नकली दवाओं की पैकिंग कराकर उन्हें बाजार में सप्लाई करता था, जिससे उसे भारी मुनाफा भी होता और कोई टैक्स भी नहीं देना पड़ता।

एसटीएफ अब इस गिरोह से जुड़ी अन्य कंपनियों और सहयोगियों की तलाश में भी जुट गई है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में पहले भी नकली दवा फैक्ट्री चलाने का मामला भी दर्ज है।

एसटीएफ प्रमुख नवनीत सिंह भुल्लर ने टीम को इस सराहनीय कार्रवाई के लिए बधाई भी दी है और कहा कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button