गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, सीट कटौती और सुविधाओं की कमी को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए व बीएससी पाठ्यक्रमों की सीटों में 40% कटौती व परिवहन और छात्रावास सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। सोमवार से धरने पर बैठे छात्र आज मंगलवार को कुलपति कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी भी की।
धरने का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, जय हो छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष आयुष मियां व छात्र नेता बिरेंद्र सिंह नेगी ने किया। छात्रों ने कुलपति से वार्ता की मांग भी की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने सचिवालय में प्रवेश ही नहीं दिया, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण भी हो गया। छात्र वहीं धरने पर बैठ गए और साफ कहा कि जब तक कुलपति से प्रत्यक्ष बातचीत नहीं होगी, आंदोलन जारी ही रहेगा।
छात्रों ने कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन, जिसमें पांच प्रमुख मांगें रखी गईं—
- बीए व बीएससी की सीटों में कटौती वापस ली जाए – छात्रों का कहना है कि 40% सीटें घटाने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी वंचित ही हो गए हैं।
- ई-रिक्शा सेवा शुरू की जाए – चौरास परिसर में पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
- श्रीकोट से विश्वविद्यालय तक बस सेवा दोबारा शुरू हो – पहले यह सुविधा थी, लेकिन अब बंद ही है।
- महिला स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली – छात्रावास में महिला डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति और महिला सुरक्षा गार्ड की मांग।
- छात्र हितों की अनदेखी बंद हो – छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी उग्र होगा।




