उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज आज भी बदला-बदला, येलो अलर्ट जारी
चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आज (मंगलवार) भी करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं, बिजली चमकने और तेज बौछारों के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। आगामी 23 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना भी है।
पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी के कारण गर्म हवाओं से कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन दिन के समय तपिश से परेशान होना भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बादल गरजने व बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।




