Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

हरिद्वार में छात्रों के समर्थन में मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

हरिद्वार में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार शाम ‘यूथ फॉर हरिद्वार’ के बैनर तले सैकड़ों युवाओं ने मशाल जुलूस भी निकाला। ऋषिकुल मैदान से शुरू हुआ जुलूस भगत सिंह चौक तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा का झंडा लगी एक कार वहां से गुजरने पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं व अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और वाहन को सुरक्षित निकलवाया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक व अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन भी है।

कांग्रेस नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button