कांवड़ मेले के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 5 विशेष ट्रेनें चलेंगी; 16 ट्रेनों के स्टॉपेज में भी बदलाव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार: कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 30 जुलाई से विशेष रेल संचालन की भी घोषणा की है। इस दौरान 5 ट्रेनें कांवड़ियों की सुविधा के लिए संचालित भी होंगी। इनमें 3 अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जबकि दिल्ली-शामली डीएमयू व दिल्ली-सहारनपुर मेमू का हरिद्वार तक विस्तार भी किया गया है।
रेलवे के अनुसार, हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा, योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा व योगनगरी ऋषिकेश-आलमनगर के बीच प्रतिदिन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, दिल्ली-शामली डीएमयू व दिल्ली-सहारनपुर मेमू 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार तक संचालित होंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा सकते हैं।
इसके अलावा, 30 जुलाई से 13 अगस्त तक कांवड़ मेले के दौरान 16 ट्रेनों के स्टॉपेज व समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है। इनमें कई ट्रेनें ज्वालापुर और मोतीचूर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेंगी, जिससे लाखों कांवड़ियों को यात्रा में सुविधा भी मिलेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




