टिहरी के कोट-बूढ़ाकेदार में अतिवृष्टि से तबाही, मलबा घरों में घुसा, ग्रामीणों ने फिर उठाई विस्थापन की मांग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
टिहरी जिले की बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत कोट बूढ़ाकेदार और विशन क्षेत्र में 15 अगस्त की मध्यरात्रि हुई अतिवृष्टि के बाद भारी मलबा और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो गया। मलबे की चपेट में आने से एक शौचालय की दीवार ढह गई और मलबा कई रिहायशी घरों में घुस गया। इसके अलावा पेयजल लाइन, संपर्क मार्ग, मुख्य पुल और प्रमुख रास्ते क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हुई हैं।
ग्रामीण राजेंद्र लेखवार ने बताया कि कोट बूढ़ाकेदार क्षेत्र पहले से ही अति संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 2002 की आपदा में यहां तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2018 में एक ही परिवार के सात लोगों की मलबे में दबकर जान चली गई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में 32 और वर्ष 2022-23 में 28 परिवारों का विस्थापन किया गया था, लेकिन प्रशासन की सूची में दर्ज अन्य प्रभावित परिवारों का अब तक विस्थापन नहीं हो सका है।
इधर, बालगंगा तहसीलदार महेशा ने बताया कि भारी बारिश के कारण कोट और विशन में मलबा आया था, जिसे हटा दिया गया है। राजस्व टीम सुबह ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार अत्यधिक प्रभावित या खतरे की जद में पाया जाता है तो भूगर्भीय टीम से स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, पुल और रास्तों की जल्द मरम्मत कराने तथा खतरे की जद में रह रहे परिवारों का सुरक्षित स्थान पर शीघ्र विस्थापन करने की मांग की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




