पड़ोसियों से परेशान परिवार ने घर पर लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ बोर्ड, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर: ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान एक परिवार के पलायन को मजबूर होने का मामला भी सामने आया है। न्याय न मिलने से हताश परिवार ने अपने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड भी लगा दिया, जिससे पुलिस व खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
सुभाष कॉलोनी निवासी पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग लगातार विवाद व मारपीट कर रहे हैं। बच्चों के मामूली झगड़े को लेकर हुए विवाद में परिवार की महिला सदस्य के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें उनकी मां उर्मिला के सिर में गंभीर चोट भी आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।
परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई ही नहीं हुई। इसी से परेशान होकर उन्होंने घर बेचने का फैसला लिया और बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ का बोर्ड भी लगा दिया। पीड़िता के अनुसार पड़ोस के आकिब, शाकिब, मुस्कान, गुड्डु व पप्पू आए दिन झगड़ा करते हैं और बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट तक भी कर चुके हैं।
मामले में सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि
बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना भी हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह खुद मौके पर गए थे और मामले की निष्पक्ष जांच भी की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




