उत्तराखंड
बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ, माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई उत्सव डोली
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह बदरीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का महाभिषेक, पूजन, भोग और आरती मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में संपन्न हुई।
इसके बाद सुबह 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तजनों के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई। माता मूर्ति मंदिर में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी की अगुवाई में भगवान का महाभिषेक, पूजन और भोग अर्पित किया गया। महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बीच धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731