उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन आज, विनियोग विधेयक पारित होने की संभावना – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन आज, विनियोग विधेयक पारित होने की संभावना

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

देहरादून/गैरसैंण: गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज 5वां दिन है। आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा के साथ विभिन्न विभागों के बजट को पारित करने की प्रक्रिया पूरी भी की जाएगी। इसके साथ ही विनियोग विधेयक पारित होने की संभावना भी जताई जा रही है।

विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर आज अहम कार्यवाही भी होने वाली है। यदि विनियोग विधेयक पारित हो जाता है तो सरकार को बजट के तहत विभिन्न विभागों में धन खर्च करने की औपचारिक अनुमति भी मिल जाएगी। इस लिहाज से आज का दिन सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी में भी है। विपक्ष नियम 310 के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग भी कर सकता है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य के कई विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और सरकार को इस पर सदन में जवाब भी देना चाहिए।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज सदन में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस व हंगामे की स्थिति भी बन सकती है। सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर भी रहा है।

बताया जा रहा है कि यदि आज सदन की कार्यवाही तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी भी हो जाती है तो विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित भी किया जा सकता है। इस कारण सत्र का पांचवां दिन राजनीतिक व विधायी दोनों दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button