उत्तराखंड

उत्तराखंड: देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत मेगा स्टार्टअप समिट का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत दून विश्वविद्यालय में मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय मेगा स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

आज सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग के उद्यमिता विकास के नोडल अधिकारी और सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि देवभूमि उद्यमिता योजना का उद्देश्य उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्यमिता पारितंत्र और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के साथ एमओयू के तहत पिछले एक साल में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 21,266 छात्रों ने आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि अब इस योजना के एक साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे मेगा स्टार्टअप समिट में पंजीकृत छात्रों द्वारा 60 से अधिक प्रॉडक्ट्स प्रदर्शित भी किए जाएंगे। इसके अलावा, बीते एक साल में सात छात्र-छात्राओं के पेटेंट आवेदन भी किए गए हैं, जिनमें से एक पंजीकृत हो चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों के 185 संकाय सदस्यों को मेंटर के रूप में प्रशिक्षित भी किया है। इसके साथ ही उद्यमिता जागरूकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए अब तक 75 दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप आयोजित किए गए हैं, जिनमें 12,300 प्रतिभागियों ने भाग भी लिया।

इसके अलावा, राज्य भर में 124 देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो छात्रों और स्थानीय युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान करते हैं। पिछले वर्ष 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा भी दिया गया है, और इस योजना के तहत कुल 30 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दूबे और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक सुनील शुक्ल भी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button