‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला छात्रों का जबरदस्त समर्थन, 35 हजार से ज्यादा निबंध अपलोड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ निबंध लेखन अभियान को विद्यार्थियों का शानदार समर्थन मिल रहा है। सीएम विद्यार्थी मंथन डॉट कॉम पोर्टल पर अब तक 35 हजार से अधिक निबंध अपलोड किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने 10 अगस्त को प्रदेश के करीब तीन लाख कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने छात्रों से उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार निबंध के माध्यम से साझा करने की अपील की थी। विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक विकास और तकनीक जैसे विषयों पर अपने विचार भेजे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि विद्यार्थियों के सुझावों का अध्ययन कर उन्हें राज्य की नीतियों में शामिल करने की दिशा में काम किया जाएगा। अभियान के तहत 140 श्रेष्ठ विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री और शासन के सचिवों के साथ विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल के अनुसार, यह देश का पहला ऐसा अभियान है जिसमें जेन जी और अल्फा जेनरेशन के विद्यार्थी एक साथ भाग ले रहे हैं। निबंध अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




