केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रातभर चला रेस्क्यू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर कई यात्री फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। पत्थरों की चपेट में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर गिरने के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही।
रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर मार्ग पार कराया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




