उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का नया मोबाइल एप, भर्तियों की प्रक्रिया अब होगी आसान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियों के आवेदन से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक का काम आने वाले समय में मोबाइल एप से हो सकेगा। इसके लिए आयोग जल्द ही एक
नया एप बनाने जा रहा है।
वहीं, अभी तक आयोग की वेबसाइट पर ही सभी नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होते हैं। ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आंसर की भी जारी होती है। मोबाइल का तेजी से प्रचार प्रसार हुआ है, इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लोक सेवा आयोग इसका मोबाइल एप बनाने जा रहा है।
बता दें कि इस एप के माध्यम से मोबाइल में नई भर्ती के विज्ञापन, आवेदन, एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग हो सकेगी। इसके साथ ही आंसर की भी मोबाइल एप से ही देखकर उसे चुनौती भी दे सकेंगे। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, इस मोबाइल एप्लीकेशन के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। जो भी संस्था इसे तैयार करेगी, उसे सभी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा।
आयोग का मकसद केवल इतना है कि अभ्यर्थियों को और आसानी से भर्तियों की जानकारी मिल सके। बार-बार वेबसाइट के भरोसे न रहना पड़े। मोबाइल एप होने पर अभ्यर्थियों को भर्तियों के नोटिफिकेशन भी स्वत: मिल सकेंगे। इससे उनकी कोई जानकारी मिस नहीं होगी।




