उत्तराखंड: अवैध निर्माण पर सख्ती, चिह्नित अतिक्रमण पर लगे लाल निशान, जल्द चलेगा बुलडोजर
देहरादून: क्लेमेनटाउन छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर की तैयारी, 17 भवनों पर लाल निशान, अंतिम नोटिस जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। क्लेमेनटाउन छावनी परिषद ने अवैध निर्माण पर सख्ती दिखाते हुए अब अभियान शुरू कर दिया है। परिषद की टीम ने बुधवार को द्वारिका कॉलोनी में 17 अवैध आवासीय भवनों व निर्माणाधीन इमारतों को चिह्नित कर लाल निशान भी लगा दिए। इन भवनों के स्वामियों को दो सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस भी जारी किया गया है। तय समयसीमा में कार्रवाई न होने पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
बोर्ड बैठक में उठाया गया था मुद्दा
हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में बिना नक्शा स्वीकृति के तेजी से हो रहे निर्माण व इससे हो रहे राजस्व नुकसान का मामला भी सामने आया था। इसके बाद छावनी परिषद ने अवैध भवनों की पहचान भी शुरू कर दी। पहले चरण में मोरोवाला क्षेत्र के पास बिंदाल नदी किनारे कार्रवाई भी की गई।
इन क्षेत्रों में भी कार्रवाई तय
छावनी परिषद ने बताया कि
मोथरोवाला, चानचक, दौड़वाला, इंद्रपुरी, भारुवाला व सोसायटी एरिया समेत कई इलाकों में भी अवैध निर्माण की भरमार है। आने वाले दिनों में इन स्थानों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ध्वस्तीकरण के साथ लगेगा जुर्माना
परिषद के सदस्य भूपेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि
यदि भवन स्वामी स्वयं निर्माण नहीं हटाते हैं तो मकान ध्वस्त करने के साथ ही बुलडोजर चलाने का खर्च जुर्माने के रूप में भी वसूला जाएगा।
अंतिम नोटिस जारी, कार्रवाई कभी भी
छावनी परिषद ने लक्ष्मण चौक निवासी सुशील कुमार अग्रवाल और छोटा भारुवाला की अख्तरी बेगम को भी अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया, तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
छावनी परिषद ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार ही जारी रहेगा।




