उत्तराखंड

विमान कंपनी विस्तारा आगामी 15 मार्च से देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट अब शुरू


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

विमान कंपनी विस्तारा आगामी 15 मार्च से देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट अब शुरू करने जा रही है। वर्तमान में विस्तारा की देहरादून और मुंबई को सिर्फ दो ही उड़ानें हैं। कुछ महीने पहले एक अन्य फ्लाइट को देहरादून-मुंबई के बीच कुछ दिनों के लिए ही संचालित भी किया था। अब विस्तारा देहरादून-बंगलूरू के बीच नियमित फ्लाइट संचालित भी करने जा रही है। जिससे हवाई यात्रियों को देहरादून-बंगलूरू के बीच सीधी हवाई उड़ान का एक और विकल्प भी मिल सकेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू को भी उड़ान भरेगी। चारधाम यात्रा शुरू होने और दूसरे राज्यों में छुट्टियां शुरू होने के साथ ही समर शेड्यूल भी शुरू हो जाता है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो जाती है। समर शेड्यूल में कई नए शहर भी देहरादून एयरपोर्ट से सीधे जुड़ जाते हैं। वहीं कई नई विमानन कंपनियां देहरादून का रुख भी करती हैं। वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 15 के लगभग उड़ानें विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भी भर रही हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button