उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल से चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू, देहरादून एयरपोर्ट पर मेडिकल जांच जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून | उत्तरकाशी में आई भीषण आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार ही जारी हैं। आज गुरुवार को राहत अभियान के तहत चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से हर्षिल से कई लोगों को रेस्क्यू कर देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में लाया गया।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है ताकि उनकी स्थिति की सही जांच भी हो सके।
इस आपदा में उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी व अन्य राहत एजेंसियां मिलकर युद्धस्तर पर काम भी कर रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना और आवश्यक मदद उपलब्ध कराना भी है।
राहत कार्य अब भी जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए भी है।






