देहरादून में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बुलेट समेत 13 दोपहिया वाहन बरामद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर सात बुलेट समेत कुल 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक सिंह (23) निवासी श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार और गुरप्रीत सिंह (20) निवासी टाटवाला, श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। पुलिस से बचने के लिए चोरी किए गए वाहनों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा जाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के वाहनों को अपने परिचितों को किराये पर भी देते थे। वहीं, ग्राहक मिलने पर इन्हें बेचने की तैयारी भी की जा रही थी।
पटेलनगर क्षेत्र में दो बुलेट चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पुराने वाहन चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कबाड़ी बाजार के पास पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी की बुलेट के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए अन्य वाहनों को भी बरामद किया। कुछ अन्य वाहनों की तलाश और बरामदगी के लिए पुलिस टीमें हरिद्वार और पानीपत, हरियाणा भेजी गई हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




