उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने अचानक ही करवट ले ली है। तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी व तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है, जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान भी है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी है।
वहीं चमोली जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं, गर्जना व अतिवृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित भी हुई हैं। किसानों का कहना है कि लगातार बदलता मौसम खेती के लिए नुकसानदायक भी साबित हो रहा है।
इन दिनों चार धाम यात्रा भी अपने चरम पर है। ऐसे में मौसम में अचानक बदलाव यात्रियों व स्थानीय प्रशासन दोनों के लिए चुनौती बना हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




