रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में रुकेगी, 1 मई से सुविधा शुरू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
नैनीताल जिले के रामनगर व आसपास के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए 1 मई से रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव पीरूमदारा स्टेशन पर होगा।
नई व्यवस्था के तहत 25036 रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस सुबह 9:58 बजे पीरूमदारा पहुंचेगी व 9:59 बजे रवाना होगी। वहीं 25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस रात 8:33 बजे पहुंचेगी व एक मिनट बाद प्रस्थान करेगी।
इस फैसले से पीरूमदारा, रामनगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय व संसाधनों की बचत होगी।
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




