Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

विश्व हाथी दिवस 2026: मौत से जंग जीतकर अब अठखेलियां कर रही मालिनी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पहचान भले ही बाघों के संरक्षण के लिए हो, लेकिन यह इलाका हाथियों के संरक्षण के लिए भी खास पहचान रखता है। कॉर्बेट और आसपास के जंगलों में 1,226 से ज्यादा हाथी और 260 से अधिक बाघ मौजूद हैं। वहीं कालागढ़ स्थित एलीफेंट सेंटर में रेस्क्यू किए गए हाथियों की देखभाल और उपचार भी किया जाता है।

विश्व हाथी दिवस 2026 के मौके पर आज हम आपको ‘मालिनी’ की कहानी बता रहे हैं, जो कभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी, लेकिन आज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी अठखेलियों से लोगों का ध्यान खींच रही है।

मालिनी पिछले साल कोटद्वार के पास मालन नदी के तेज बहाव में बहकर चट्टानों के बीच फंस गई थी। वह अपने झुंड से बिछड़ गई थी और गंभीर रूप से घायल थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद मालिनी को कालागढ़ स्थित एलीफेंट सेंटर लाया गया। उसके शरीर पर कई घाव थे और हालत बेहद कमजोर थी। यहां वनकर्मियों, महावतों और पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। लगातार उपचार और देखभाल के बाद धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार होने लगा।

कुछ महीने पहले वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उसका नाम ‘मालिनी’ रखा था। आज यही मालिनी सेंटर में पूरी तरह स्वस्थ है। वह इधर-उधर घूमती है, खेलती है और एलीफेंट पोंड में नहाते समय जमकर अठखेलियां करती है।

मालिनी और उसके महावत रूपम के बीच भी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। रूपम उसे सिर्फ एक हाथी नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। वह मालिनी की देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं। मालिनी भी उनके साथ बेहद सहज रहती है और अक्सर उनके पीछे-पीछे चलती और खेलती नजर आती है।

महावत रूपम के मुताबिक, जब मालिनी को सेंटर लाया गया था, तब उसके शरीर पर कई घाव थे और उसकी हालत काफी खराब थी। लगातार इलाज और देखभाल के बाद आज वह पूरी तरह स्वस्थ है और उनके लिए परिवार के सदस्य जैसी है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने मालिनी के स्वस्थ होने को वन विभाग की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में रेस्क्यू की गई हथिनी को उपचार और बेहतर देखभाल के बाद स्वस्थ करना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है।

वन्यजीव प्रेमी गणेश रावत के मुताबिक, हाथी जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तराखंड हाथियों की दृष्टि से बेहद समृद्ध है और यहां का प्राकृतिक वातावरण इनके लिए अनुकूल है।

मालिनी की कहानी सिर्फ एक रेस्क्यू अभियान की कहानी नहीं है। यह वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और संरक्षण की मिसाल है। मालन नदी के तेज बहाव में फंसी एक घायल नन्ही हथिनी से लेकर आज कालागढ़ सेंटर में खुशी से अठखेलियां करती मालिनी तक का सफर वन विभाग, महावतों और पशु चिकित्सकों की मेहनत की कहानी बयां करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button