उत्तराखंड में पांचों संसदीय सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद बीजेपी आज सोमवार को नामांकन की तिथियां और रैलियों का कार्यक्रम तय करेगी।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड में पांचों संसदीय सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद बीजेपी आज सोमवार को नामांकन की तिथियां और रैलियों का कार्यक्रम भी तय करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा के प्रत्याशी अजय टम्टा और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के प्रत्याशी अजय भट्ट भी शामिल होंगे। बैठक में तय होगा कि कौन सा प्रत्याशी किस तिथि को नामांकन करेगा। नामांकन में कौन-कौन केंद्रीय और प्रांतीय नेता भी शामिल होंगे। रैलियां भी कहां-कहां होंगी।




