educationउत्तराखंडवायरल न्यूज़

दून विश्वविद्यालय के एमबीए छात्रों के लिए अमेरिकी शिक्षा का अनूठा माध्यम, ऑनलाइन माध्यम से विदेशी शिक्षण प्रणाली से रूबरू होने का मिलेगा मौका


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दून विश्वविद्यालय के एमबीए के छात्रों को अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। खास बात यह होगी कि छात्रों को जहां सालभर ऑनलाइन माध्यम से विदेशी शिक्षण प्रणाली से रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं, अमेरिकन फैकल्टी दून विवि पहुंचकर 30-30 दिन के लेक्चर लेगी। माना जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर शिक्षा प्रणाली को अपनाने और समझने की दिशा में यह कारगर कदम साबित होगा।

अभी तक ज्यादातर वर्चुअल माध्यम से विवि एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विदेशी विशेषज्ञों के साथ संवाद होता रहा है, लेकिन दून विवि ने फिजिकल तौर पर विदेशी फैकल्टी से पढ़ाई कराए जाने की पहल की है। इसकी शुरुआत विवि के एमबीए डिपार्टमेंट से की गई है। दून विवि के प्रस्ताव को यूएस की दो यूनिवर्सिटी से सहमति मिल गई है।

विवि के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो. गजेंद्र सिंह ने बताया कि कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी यूएस के प्रो. दीपक अग्रवाल फाइनेंशियल एनालिसिस विषय पढ़ाएंगे। दोनों प्रोफेसर हाईब्रिड मोड में एमबीए के छात्रों को विषय की जानकारी देंगे। यानी ऑनलाइन कक्षाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय पहुंचकर करीब एक माह तक शिक्षण कराएंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button