उत्तराखंड

नई दिल्ली में स्टाफ जनरल अनिल चौहान से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की शिष्टाचार भेंट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बुधवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सी.डी.एस अनिल चौहान से देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डोलोजिस्ट और नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया जिससे सैनिकों और पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिल सके। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड में विभिन्न जगहों पर भी सी.एस.डी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोलने के लिए अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त गणेश जोशी ने हल्द्वानी में वार विडो गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल के निर्माण व गढ़वाल में आर्मी स्कूल के निर्माण का भी अनुरोध किया।
सीडीएस अनिल चौहान ने सभी एहम बिंदुओं पर सेना की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button