बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शिरकत भी करेंगे। परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी को दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दुष्यंत कुमार गौतम टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक भी लेंगे, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक और विस्तारक प्रतिभाग करेंगे I




