Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब जल्द ही मिलने जा रही है ये नई सुविधा…यहां प्लेटफार्म नंबर 3 होगा खास


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए-नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं। यात्रियों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी सुविधा पर ध्यान भी दिया जा रहा है। ऐसे अब एक और खास सुविधा भी यात्रियों को मिलने वाली है। जोकि प्लेटफार्म नंबर 3 के यात्रियों को ही मिलेगी। राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही एस्केलेटर की सुविधा भी मिलने जा रही है। एस्केलेटर लगाने का काम लगभग पूरा ही हो चुका है, उच्चाधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद अब इसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक मात्र 1 ही एस्केलेटर यहां चल रहा है। नए एस्केलेटर की सुविधा प्लेटफार्म नंबर 3 के यात्रियों को ही मिलेगी। देहरादून रेलवे स्टेशन पर अभी तक यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरने और वहां से फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों या फिर लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है। इनमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग यात्रियों को होती है। हालांकि बाहर से फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने-उतरने के लिए बाहर 1 एस्केलेटर को लगाया गया है। जिसका इस्तेमाल कर लोग फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ भी जाते हैं, लेकिन प्लेटफार्म नंबर 3 पर उतरने के लिए उनको सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करना पड़ता है। अब यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 3 पर उतरने-चढ़ने के लिए स्वचालित सीढ़ियों की सौगात भी दी गई है। इन स्वचालित सीढ़ियों के लगाने का काम लगभग पूरा ही हो चुका है। उम्मीद है कि अगले माह जल्द इसकी शुरुआत हो जाएगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एस्केलेटर का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद इसकी शुरुआत भी कर दी जाएगी। देहरादून रेलवे स्टेशन पर 5 प्लेटफार्म है। सभी स्टेशनों तक पहुंचने के लिए फुट ओवर ब्रिज भी हैं। जिस पर चढ़ने के लिए तो एस्केलेटर पहले ही संचालन में भी है। इसके अलावा फुटओवर ब्रिज से उतरने-चढ़ने के लिए 1 और 4 नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा है। ऐसे में 3 नंबर प्लेटफार्म इससे अछूता भी था। जिस कारण यहां यात्रियों को सीढ़ियों का इस्तेमाल भी करना पड़ रहा था। यही कारण है कि 3 नंबर प्लेटफार्म पर इसकी सुविधा भी मुहैया कराई गई।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button