Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति है, उपद्रवी पूरी तरह से बेकाबू हो गए, अपने जवानों को बचाने के लिए पैरों में गोली चलाने के आदेश तुरंत जारी कीजिए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बनभूलपुरा थाने में आग लगने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को जब पता चला कि बनभूलपुरा थाने में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी भी फंसे हैं। साथ ही एसएसपी को पता चला कि मलिक के बगीचे के आसपास कई पुलिसकर्मी पीछे छूट गए हैं और इन्होंने घरों में भी पनाह ली है तो एसएसपी ने मजिस्ट्रेट को पैरों पर गोली चलाने के आदेश जारी करने को कहा। बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति भी है। उपद्रवी पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। अपने जवानों को बचाने के लिए पैरों में गोली चलाने के आदेश तुरंत जारी भी कीजिए। इसके करीब 15 मिनट बाद वायरलेस पर मजिस्ट्रेट ने उपद्रवियों के पैरों पर गोली चलाने के आदेश भी जारी किए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 5 लड़के पेट्रोल बम बना रहे थे और गलियों से पुलिस के वाहनों पर भी फेंक रहे थे। इस दौरान मुखानी एसओ की गाड़ी में एक पेट्रोल बम भी आकर गिरा और गाड़ी में आग लग गई। पुलिस कर्मी वही गाड़ी छोड़कर भागे। दूसरा पेट्रोल बम उपद्रवियों ने पुलिस की पीसीआर पर फेंका, जिससे पुलिस की पीसीआर वैन में भी आग लग गई।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button