उत्तराखंडवायरल न्यूज़

कोटद्वार में आज मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा, लैंसडौन एरिया में एक कार खाई में गिर गई, इस दौरान 3 लोग घायल हो गए


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कोटद्वार में आज मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लैंसडौन एरिया में एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गहड़ मोड़ पर एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर जाकर देखा कि कार (DL3CBU 3488) सड़क से करीब 200 मीटर खाई में नीचे गिरी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे 3 लोगों विनोद शर्मा (53) निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत (50) निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह (42) निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button