चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध,
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में जोशीमठ के पास भूस्खलन के कारण चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध है। हालांकि, एस.डी.आर.एफ के जवान यात्रियों को पैदल सुरक्षित सड़क पार कराने में सहायता कर रहे हैं । उधर, पाताल गंगा लंगसी टनल और भनेरपानी के पास कल हुए भूस्खलन का मलवा हटा दिया गया है और अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने कल देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।




