रामनगर: RTI कार्यकर्ता देव बिष्ट को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता देव बिष्ट ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है।
देव बिष्ट ने बताया कि 11 फरवरी 2026 की रात लगभग 9 बजे उन्हें एक अननोन नंबर से कॉल आई, जिसमें उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। उन्होंने पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित कर ली है और बिष्ट का कहना है कि घटना के बाद उनके परिवार में भय का माहौल है और वे खुद असुरक्षित महसूस भी कर रहे हैं।
रामनगर के सीओ सुमित पांडे ने बताया कि शिकायत 12 जनवरी को प्राप्त हुई व प्रकरण की जांच जारी है। पुलिस ने कॉल रिकार्डिंग व कॉल डिटेल्स को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।
इस मामले ने क्षेत्र में चर्चा पैदा कर दी है I
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




