दिल्ली पुलिस ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में प्राथमिकी दर्ज की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दिल्ली पुलिस ने कीर्ति चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी पर कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। उनके विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई विचारो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस विशेष इकाई द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।




