दुष्कर्म में असफल होने पर पड़ोसी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो पति को… घर से नकदी भी किए चोरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला की पड़ोस के युवक ने जबरन आपत्तिजनक फोटो खींची। आरोप है कि इस दौरान आरोपित घर से 30 हजार की नकदी भी जबरन ले गया व दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। जब असफल हुआ तो महिला की फोटो महिला के पति को ही दिखा दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग भी की है। पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। उसी मकान में आरोपी युवक भी किराये पर रहता है। आरोपी युवक काफी समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए है। कुछ दिन पहले आरोपी युवक जबरन उसके कमरे में घुस आया और डरा धमकाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। साथ ही कमरे से 30 हजार की नकदी ले गया। विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। आरोप है कि युवक पहले भी कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। बीते रविवार को आरोपित ने उसके पति को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए उसके संबंध में गलत बातें भी कहीं। पुलिस तहरीर के आधार पर अब जांच में जुट गई है।




