पंजाब का PhD सब्जीवाला, 4 मास्टर डिग्री वाले संदीप क्यों आलू-प्याज बेचने को मजबूर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आपने एमबीए चायवाला, बी टेक भेल पूरी वाला या पत्रकार पोहा वाला तो सुना होगा लेकिन पीएचडी सब्जी वाला के बारे में शायद ही सुना हो। जी हां, पंजाब के अमृतसर में डॉक्टर संदीप सिंह रेहड़ी पर सब्जी बेच रहे हैं। उन्होंने अपनी रेहड़ी पर पीएचडी सब्जी वाला का बोर्ड भी लगा रखा है। चार मास्टर्स और पीएचडी के बाद कोई भी इंसान खुद को किसी अच्छी जॉब में देखना चाहेगा, लेकिन उस जॉब में जब परिवार का खर्चा निकालना मुश्किल हो जाए तो फिर इंसान कुछ भी करने का तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ है डॉ. संदीप सिंह के साथ।
वह चार एमए और पीएचडी करने के बाद भी गलियों में रेहड़ी पर सब्जी बेच रहे हैं। भराड़ीवाल इलाके के रहने वाले संदीप ने करीब 11 वर्ष तक पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में एडहॉक प्राध्यापक के रूप में पढ़ाया है। नौकरी के दौरान इतने पैसे नहीं मिलते थे कि जिस से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके इसलिए उसे सब्जी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। संदीप की सब्जी बेचने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।




