उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती भी मिलेगी। और कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री से प्रेरणा लेने का अवसर भी मिल रहा है। मानव सभ्यता में सड़क निर्माण भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री ने न केवल सड़कों से देश को जोड़ा कई संस्कृति, सभ्यता को भी जोड़ा है। विकास का नया अध्याय भी शुरू किया गया है। राज्य आध्यात्म की भूमि तो है ही अब विकास की भूमि के रूप में पहचान भी बनी है। चारधाम यात्रा में जहां कम यात्री आते थे, आज सड़कों के जाल बिछने से 56 लाख यात्री भी आए। ऑल वेदर रोड इसमें महत्वपूर्ण पहल भी है। उत्तराखंड में प्रत्येक दिन 4 किमी सड़क निर्माण हो रहा है। सीमांत क्षेत्रों में पूछा गया कि सड़कें क्यों नहीं बन रही तो बताया गया कि पूर्व की सरकारें डरती थीं कि दुशमन देश में आसानी से भी घुस जाएंगे। इस मिथक को तोड़ा भी गया। आज ऋषिकेश भी चीन की सीमा से सीधे जुड़ रहा है । 3 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश हो रहा है। देश दुनिया के लोग भी आज उत्तराखंड से जुड़ रहे हैं। एचआरडीए की योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया है। यह सौभाग्य का विषय है कि इन योजनाओं से देश और दुनियां के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में आज कुछ मांगने के लिए नहीं जाना पड़ता, खुद ही मिल भी रहा है। यह विकास की एक कड़ी है, जिससे हम सभी जुड़ भी रहे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button