फटे कपड़े, जले चेहरे और गुप्तांगों पर हमला; हमास के लड़ाकों ने इजरायली महिलाओं से ऐसे की दरिंदगी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल के ऊपर अचानक हमला बोल दिया था। जांच में अब खुलासा हुआ है कि इस दौरान दक्षिणी इजरायल की महिलाओं को यौन हिंसा का सामना करना पड़ा। द न्यू यॉर्क टाइम्स की ओर से इसे लेकर 2 महीने लंबी जांच की गई। इसमें पता चला कि हमास के लड़ाकों ने टारगेटेड लोकेन पर क्रूर हत्याएं की और महिलाओं को यौन हमले से गुजरना पड़ा। सेंट्रल इजरायल की रहने वाली और 2 बच्चों की मां गैल अब्दुश पीड़ितों में से एक हैं। वह एक पार्टी से गायब हो गई थीं जहां हमास के आतंकियों ने कत्लेआम मचाया था।
घटना को लेकर वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला अपनी दोस्त की तलाश करती दिखी। वीडियो में देखा गया कि अब्दुश सड़क पर पड़ी हुई थीं। उनके कपड़े फटे हुए थे और चेहरे को जलाया गया था। इजरायल के पुलिस अधिकारी वीडियो के आधार पर यह मानते हैं कि गैल अब्दुश का रेप किया गया था।
हमास ने इजरायल में घुसकर किस तरह की क्रूरता कि अब्दुश की कहानी उसे सामने रखती है। जांच के दौरान ऐसी करीब 7 जगहें पता चली हैं जहां पर इजरायली महिलाओं और लड़कियों के साथ यौन हिंसा की गई। इनमें से कई को शारीरिक तौर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई।




