भारतीय संस्कृति में महिलाओं के पहनावे पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी: एक विवादित बयान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक ने आपत्तिजनक बयान दिया। भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आपत्तिजन बयान दिया जिसके चलते उन पर जमकर निशाना साधा जा रहा था। हरभजन सिंह चीमा ने दुराचार की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्व प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला और छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणिता सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं के ज़रिये पश्चिमी सभ्यता का पहनावा की वजह है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप कपडे धारण करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक कपडे धारण कराना चाहिए।




