माहाराष्ट्र में 23 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना, कांग्रेस करेगी जीरो से शुरुआत; संजय राउत का बड़ा दावा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दावेदारी हो रही है। महाराष्ट्र में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। कांग्रेस और शिवसेना के बीच बयानों का दौर जारी है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कल कहा था कि अब शिवसेना काफी कमजोर हो चुकी है। 23 सीटें देने का सवाल ही नहीं उठता है। वहीं, संजय राउत ने फिर अपनी पार्टी की दावेदारी को दोहराया है।
उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमारी बात कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अच्छे रूप से चल रही है।”
संजय राउत ने कहा, ”हमने कहा कि हम महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए हमेशा 23 सीटों पर लड़ते आए हैं। हमने पहले तय किया था कि जो जीती हुई सीटें हैं उन पर बाद में बात होगी। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में कोई सीट नहीं जीती है। कांग्रेस महाराष्ट्र में जीरो से शुरूआत करेगी लेकिन कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में हमारा महत्वपूर्ण साथी है।”
उन्होंने आगे कहा, ”महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना मिलकर काम करेंगे और इससे हमें, NCP या कांग्रेस हाईकमान को कोई तकलीफ नहीं है।”




