2027 चुनाव: उत्तराखंड में युवाओं पर राजनीतिक दलों का फोकस, रोजगार और पेपर लीक बने बड़े मुद्दे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने युवाओं को साधने की कवायद भी तेज कर दी है। राज्य में करीब 71 लाख मतदाताओं में से 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 18 लाख युवा निर्णायक भूमिका में भी हैं, जिसके चलते भाजपा व कांग्रेस दोनों का फोकस युवाओं पर ही है।
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं से संवाद कर पेपर लीक व रोजगार के मुद्दे उठाए। वहीं भाजपा ने दावा किया कि धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर पारदर्शी भर्तियां सुनिश्चित की हैं व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोजगार, शिक्षा व पेपर लीक जैसे मुद्दे आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के मतदान को प्रभावित भी कर सकते हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख दल युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार कार्यक्रम व अभियान भी चला रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




