रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जमीनी स्थिति और चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी भी दी।
