राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने 23 वर्षों में औद्योगिक निवेश में 20 गुना तक बढ़ोतरी हासिल की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने 23 वर्षों में औद्योगिक निवेश में 20 गुना तक बढ़ोतरी हासिल की है। इससे रोजगार भी 8 गुना बढ़ा है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में इसका खुलासा भी किया गया। वर्तमान में राज्य में 83,946 उद्योग भी स्थापित हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था व रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार का औद्योगिक निवेश पर भी फोकस है। इसके लिए निवेशकों को विभिन्न नीतियों के माध्यम से वित्तीय प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं। राज्य गठन के समय उत्तराखंड में कुल 14,163 उद्योग स्थापित थे। दिसंबर 2023 तक प्रदेश में 83,946 उद्योग भी स्थापित हो चुके हें। राज्य में उद्योगों की संख्या में 5 गुना वृद्धि हुई है। राज्य की जीडीपी में उद्योग क्षेत्र का योगदान 19.2 प्रतिशत से बढ़ कर 49 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसमें विनिर्माण क्षेत्र का योगदान भी 37 प्रतिशत है।




