राहुल गांधी पहुंचे सैलून, सेट कराए दाढ़ी, बाल, तस्वीर हुई वायरल, रैली में बोले- अब शादी करूंगा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने बीते सोमवार को चुनावी सभा के बीच अपने के लिए थोड़ा समय निकाला। लालगंज में चुनावी जनसभा के बाद वापस जाते समय कस्बे के बैसवारा डिग्री कालेज के सामने ही मिथुन सैलून में रुके। यहां पर बाल और दाढी की सेटिंग कराई है। इसके बाद वह फिर आगे निकल गए।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीते सोमवार को बहन प्रियंका के साथ पहली बार संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान जनता ने उनसे जानना भी चाहा कि शादी कब करेंगे…। शोर के बीच वह कुछ सुन नहीं पाए तो बहन प्रियंका ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि तुम शादी कब करोगे। इस पर राहुल हंस पड़े और बोले कि जल्द ही शादी कर लूंगा। मां सोनिया गांधी के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ रहे हैं।

सोमवार को महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में राहुल ने जनसभा को संबोधित भी किया। बहन प्रियंका ने भी भाई के साथ मंच को साझा किया। भाषण के बाद जैसे ही राहुल आगे बढ़े, वैसे ही सामने बैठे लोगों ने सवाल करना भी शुरू कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे। राहुल के समझ में कुछ नहीं आया तो उन्होंने फिर अपनी बहन से पूछा ये लोग क्या कह रहे हैं? इस पर प्रियंका ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे। इस पर राहुल बोले कि अब जल्द ही शादी करनी पड़ेगी।




