केदारनाथ यात्रा से पहले तैयारियां तेज, बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर 60 मजदूरों की 2 टीमों को तैनात किया गया है। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर, जबकि दूसरी छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर मार्ग साफ भी कर रही है। खास तौर पर 6 ग्लेशियर प्वाइंट्स पर जमी भारी बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
प्रशासन के अनुसार भैरव व कुबेर ग्लेशियर क्षेत्रों में 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी है, जिससे काम चुनौतीपूर्ण भी बना हुआ है। इसके बावजूद टीमें लगातार जुटी हैं ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह से तैयार हो सके।
प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न भी कराना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




