उत्तराखंडक्राइम

रुड़की में लव मैरिज से नाराज युवती के परिवार द्वारा युवक के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुड़की में लव मैरिज से नाराज युवती के परिवार द्वारा युवक के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 3 मुख्य आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। सहारनपुर के थाना नागल के गांव पिरड़ निवासी अंकित कुमार ने 5 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई गोपी का तांशीपुर, मंगलौर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 मई को दोनों ने घर से फरार होकर शादी कर ली थी और कहीं चले गए थे। 5 मई को युवती के परिजन पुरकाजी से उसके पिता पूरण और मौसी के लड़के मनजीत को दोनों की तलाश करने के बहाने लेकर गए थे। आरोप लगाया था कि नारसन के पास सकौती मार्ग पर युवती के परिजनों ने पिता पूरण व मौसी के बेटे मनजीत की पिटाई कर दी थी। जिसमें पूरण की मौत हो गई थी। मनजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया था। साथ ही तहरीर के आधार पर युवती के भाई राजन, हरिओम व चचेरे भाई सतबीर उर्फ गुड्डू निवासी गांव तांशीपुर व 3 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार की रात राजन, हरिओम व सतबीर उर्फ गुड्डू को मंगलौर के पास पुराने गंगनहर पुल से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। तीनों को जेल भी भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश अभी की जा रही है।

 

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोपी के परिजन रिश्ता लेकर युवती के घर में आए थे। लेकिन गोपी के नशे के शौक की जानकारी होने पर उन्होंने शादी करने से ही मना कर दिया था। इस पर गोपी व युवती घर से फरार हो गए थे। जिसे लेकर युवती के परिजनों में गोपी व उसके परिवार के प्रति गुस्सा था। गुस्से में आकर ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button