वाहन से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

वाहन से टक्कर मारकर एक व्यक्ति की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौके से मिले Side mirror के कवर और कांच के टुकड़ों से अभियुक्त तक पहुँची पुलिस
दिनांक 31-01-2024 को वादी राजेश निवासी सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून के दाखिला प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात सिलवर ग्रे रंग कार चालक द्वारा अपने वाहन कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वादी के छोटे भाई वतन सिंह निवासी गुरुनानक एन्कलेव सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून (जो जोमेटो में डिलिवरी का कार्य करता था) की मो0सा0 पर टक्कर मारकर वादी के भाई वतन सिंह की मृत्यु कारित करना के आधार पर थाना हाजा पर भादवि बनाम- अज्ञात पंजीकृत हुआ, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र सिंह के सुपुर्द की गयी।घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस को दुर्घटना कारित करने वाले वाहन के साइड मिरर का कवर और टूटे हुए काँच के टुकड़े प्राप्त हुए, जिसके संबंध में कार शोरूम व स्थानीय मैकेनिकों से जानकारी करने पर उक्त साइड मिरर का टूटा शीशा व कवर बलैनो कार का होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरो की मदद से अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज में एक नई बलेनो कार A/F नंबर प्लेट की जाती हुई दिखाई दी, परंतु आगे के सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर उक्त कार के संबंध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा देहरादून व आस-पास के क्षेत्रों के सभी कार शोरूम्स में जाकर पिछले दो महीने के दौरान खरीदी गई बलेनो कारो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, और उक्त सभी कारो का भौतिक रूप से सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान पुलिस टीम को कोटरा संतूर क्षेत्र में किराये पर रहने वाले अरूण उम्र-37 वर्ष, निवासी- सहारनपुर, उ0प्र0 की नई बोलेनो कार का साइड मिरर बदला हुआ मिला, जिसके संबंध में जानकारी करने पर कार स्वामी को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया, सर्विलांस के माध्यम से कार स्वामी के घटना के दिन की लोकेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर घटना के समय उक्त व्यक्ति की लोकेशन घटनास्थल के आसपास होनी ज्ञात हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अरुण को मौके से गिरफ्तार किया गया।




