उत्तराखंडराजनीति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
अगले 3 दिन का एजेंडा भी तय, आज पेश होंगे चार विधेयक, 1 मार्च को पारित होगा बजट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में आज 28 फरवरी से 1 मार्च तक सदन संचालित करने का एजेंडा तय किया गया। आज बुधवार को सदन पटल पर चार विधेयक भी रखे जाएंगे। इसके अलावा राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। बीते मंगलवार को विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि 29 फरवरी को विभाग वार बजट पर भी चर्चा की जाएगी। 1 मार्च 2024 को बजट भी पारित किया जाएगा। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सदस्य खजान दास और उमेश शर्मा मौजूद रहे। जबकि बैठक में विपक्ष से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद शामिल ही नहीं हुए।