उत्तराखंडक्राइम

विकासनगर क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में लूट का असफल प्रयास कर फरार हुए उत्तरप्रदेश के 02 कुख्यात बदमाश पुलिस देर रात दून पुलिस के साथ मुठभेड में हुए घायल,गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

विकासनगर क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में लूट का असफल प्रयास कर फरार हुए उत्तरप्रदेश के 02 कुख्यात बदमाश पुलिस देर रात दून पुलिस के साथ मुठभेड में हुए घायल,गिरफ्तार

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून स्वयं पहुंचे थे मौके पर, ग्राउण्ड जीरो पर स्वयं मौजूद रहकर टीमों को कर रहे थे लीड।

घटना में शामिल बदमाश लूट के मामलो में सहारनपुर से चल रहे थे वांछित

अभियुक्तो के विरूद्व लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, सहित कई संगीन धाराओं के 02 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत।

अभियुक्त जहांगीर जनपद सहारनपुर से 25 हजार रू0 ईनामी अभियुक्त है, जो सहारनपुर में लगातार घटनाएं कर फरार चल रहा था

अभियुक्तो द्वारा पिछले 15 दिनों में सहारनपुर में लूट की दो बड़ी घटनाओं को दिया था अंजाम, सहारनपुर पुलिस अभियुक्तों को कर रही थी तलाश

अभियुक्तो द्वारा 03 दिन पूर्व 2 फरवरी को रुड़की में ज्वेलर्स शॉप में भी किया गया था लूट का प्रयास, जिसके संबंध में अभियुक्तो के विरुद्ध गंगनहर कोतवाली में अभियोग है पंजीकृत घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई से घटना में सहारनपुर के गैंग का शामिल होना ज्ञात हुआ, जिस पर जनपद के सभी नाकों/ बैरियरो पर की गई सघन चेकिंग के दौरान आसन बैराज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें घटना में शामिल 02 बदमाशों के पैर में गोली लगी है, गिरफ्तार अभियुक्त उ0प्र0 के कुख्यात बदमाश है, जिनके द्वारा उ0प्र0 में कई संगीन घटनाओ को अंजाम दिया गया है, जिनकी तलाश उ0प्र0 पुलिस भी कर रही थी :- एसएसपी देहरादून

दिनांक 04-02-2024 को समय करीब 06:00 बजे विकासनगर क्षेत्र में स्थित न्यू राणा ज्वैलर्स शॉप में 03 हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया, जिनमें से 01 बदमाश नवीन, निवासी दिल्ली रोड हसनपुर चुंगी सहारनपुर उत्तरप्रदेश को स्थानीय लोगो द्वारा मौके पर मय तमंचे और कारतूस सहित पकड लिया गया और 02 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये, घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियो को सूचित करते हुए थाना विकासनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अधीनस्थ अधिकारियों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई और कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी नाकों/बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों/सदिंग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। घटना के सम्बंध में न्यू राणा ज्वैलर्स शॉप के मालिक संजीव राणा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में भादवि बनाम नवीन सैनी और अन्य पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में सहारनपुर के कुख्यात बदमाशों के शामिल होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली, पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग के कारण बदमाश विकासनगर क्षेत्र से भाग नही पाये और आसन बैराज ढालीपुर के पास पुलिस चैकिंग के दौरान उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में दोनो बदमाशों (1) जहांगीर अली और (2) सौरभ कश्यप के पैर पर गोली लगने से दोनो घायल हो गये, जिन्हें पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहन के माध्यम से तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर लाया गया। दोनो अभियुक्तों के पास से पुलिस को अवैध पिस्टल, तमंचे और जिन्दा कारतूस बरामद हुए, दोनो अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के सम्बंध में  भादवि और आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त जहांगीर और नवीन के विरूद्व सहारनपुर, उत्तरप्रदेश में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट व अन्य संगीन अपराधों के 25 से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त जहांगीर द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले 15 दिनों में सहारनपुर में लूट की 02 अलग-अलग घटनाओं का अंजाम दिया गया था, जिसमें सहारनपुर पुलिस अभियुक्त को तलाश रही थी, अभियुक्त जहांगीर पर सहारनपुर पुलिस द्वारा 25 हजार रू0 का इनाम भी घोषित किया गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://pbn-ph.website/data/bl.txt): Failed to open stream: HTTP request failed! in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 40