सरकारी शौचालय में सफाई कर्मचारी ने दो नाबालिग प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हरकतें करते पकड़ा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

एक गांव के सरकारी शौचालय में सफाई कर्मचारी ने दो नाबालिग प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हरकतें करते पकड़ लिया और जमकर फटकार भी लगाई। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हुई लेकिन प्रेमी बाइक से फरार हो गए। जबकि दोनों किशोरी आननफानन में पैदल ही निकल गईं। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में बीते रविवार की सुबह एक सफाई कर्मचारी सरकारी शौचालय की साफ सफाई करने गया था। उसने शौचालय का दरवाजा बंद देखा तो दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुला तो सफाई कर्मी भी हैरत में पड़ गया। बताया जा रहा है कि दो नागालिग प्रेमी जोड़े शौचालय में आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। सफाई कर्मचारी को देखकर उनके भी होश उड़ गए। आपत्तिजनक हरकतें करने पर सफाई कर्मचारी ने चारों को जमकर फटकार भी लगाई। इस बीच मौके पर कुछ लोग भी वहां आ गए। पकड़े जाने के डर से दोनों नाबालिग प्रेमी युवक बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों किशोरियों को जमकर खरी खोटी भी सुनाई। इस बीच किशोरी मौके से पैदल वहां से चली गईं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी जोड़े रुड़की के पास अलग-अलग गांव के रहने वाले थे।



