पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, असलहा धारकों में हड़कंप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नियमों की अनदेखी करना 35 असलहा धारकों को भारी ही पड़ गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर पंजीकरण व विवरण अपडेट न करने वाले 35 लाइसेंस धारकों के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए, जिससे जिले में हड़कंप भी मच गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी शस्त्र लाइसेंसों का राष्ट्रीय पोर्टल पर यूआईएन पंजीकरण व डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य है। इसके लिए लाइसेंस धारकों को समय-समय पर सूचना व पर्याप्त अवसर दिए गए थे, लेकिन कई लोगों ने नियमों का पालन ही नहीं किया।
उन्होंने कहा कि यह शस्त्र अधिनियम व शासन के निर्देशों का सीधा उल्लंघन है, इसलिए जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई भी की गई। डीएम ने सभी लाइसेंस धारकों से समय पर नवीनीकरण व पोर्टल पर जरूरी विवरण अपडेट करने की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का पालन न करने पर बिना अतिरिक्त नोटिस के लाइसेंस निरस्त भी किए जा सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




