उत्तराखंडक्राइम

रुद्रपुर: सिडकुल के पास 15 वर्षीय छात्र का शव मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रपुर, उत्तराखंड। सिडकुल क्षेत्र के पास एक सुनसान मैदान में 15 वर्षीय स्कूली छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित गंगवार पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आज़ादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या की आशंका ही जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर एसपी क्राइम नीहारिका तोमर और सीओ पंतनगर डीआर टम्टा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

स्कूल के लिए निकला था, लाश मैदान में मिली

परिजनों के अनुसार, अंकित सुबह रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर में एक रिश्तेदार से उन्हें सूचना मिली कि अंकित का शव सिडकुल के पास मैदान में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान की।

मृतक के पिता देव दत्त गंगवार, जो एक फैक्टरी में कार्यरत हैं, ने बताया कि उन्होंने बेटे को तैयार कर स्कूल भेजा और स्वयं ड्यूटी पर चले गए थे। पर उन्हें यह नहीं पता कि उनका बेटा स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया।

हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, शव पर गला दबाने के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मृतक छात्र 7वीं कक्षा में पढ़ता था और ट्रांजिट कैंप मछली मार्केट के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता था।

पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत, स्कूलों में सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और इलाके में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा भी दिलाया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button